बाबा खाटू श्याम के जागरण में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रानिया। शहर के फिरोजाबाद रोड स्थिम पाम ग्रीन सिटी में महफिल सांवरे के नाम से बाबा खाटू श्याम का विशाल जागरण आयोजित किया गया। इस जागरण रानियां शहर व आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में भक्तजन हाजिरी लगवाने आए थे। ऐलनाबाद, डबवाली, राजस्थान से भी श्रद्धालु इस समागम में आए थे। करने वाले श्याम व कराने वाले श्याम आयोजक कमेटी की ओर से आयोजित इस जागरण में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया। जागरण में आर्यन स्कूल के चेयरमैन अनूप गर्ग, समाजसेवी सीए मनीष गोयल ने मुख्यातिथि के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पूर्व पार्षद दीपक गाबा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अतिथिगण ने बाबा खाटू श्याम के जागरण की ज्योति प्रज्जवलित की। मुख्यातिथि अनूप गर्ग ने कहा कि खाटू श्याम भगवान श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार हे। महाभारत के भीम के पुत्र घटोत्कच और घटोत्कच के पुत्र बर्बरिक थे। बर्बरिक को ही बाबा खाटू श्याम कहते हैं। बर्बरीक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धुनर्धर थे। समासेवी मनीष गोयल ने कहा कि खाटू श्याम हारे का सहारा है। जो भी बाबा के दर पर गया है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा है। उसकी मुराद अवश्य पूरी हुई है। पूर्व पार्षद दीपक गाबा ने कहा कि बाबा के दरबार में जिसने भी हाजिरी लगवाई है उसकी मनोकामना पूर्ण हुई है। बाबा सभी पर अपनी कृपा बरसाते है। जो व्यक्ति दुनिया से हार जाता है वह बाबा के दरबार पहुंच जाता है। फिर बाबा उसका सहारा अवश्य बनते हैं। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने हार हूं बाबा मुझे तुझ पर भरोसा है, लेने आ जा खाटू वाले रिंगड़ के उस मोड़ पर, मेरे श्याम का रंग निराला है आदि भजनों के माध्यम से श्याम बाबा का गुणगान किया। कन्हैया मित्तल की ओर से दी गई मधुर प्रस्तुतियों ने भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। जागरण में सारी रात भक्त झूमते रहे। आयोजक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। इस लंगर भंडारे में से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। रात भर चले इस जागरण में भक्तों ने भक्ति भाव से लीन रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जागरण में सजाया गया बाबा खाटू श्याम का दरबार बड़ा सुंदर था। महाआरती के बाद भक्तों को प्रशाद बांटा गया। इस मौके पर समाजसेवी राजकुमार राजा, नपा के वाइस चेयरमैन रमेश कुमार, पार्षद मलकीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुनील गुंबर, पुनीत बांसल एडवोकेट, शंटी गुप्ता, अंकित छाबड़ा, मनोज गाबा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। फोटो बाबा खाटू श्याम के जागरण में ज्योति प्रज्जवजित करते हुए अतिथिगण व आयोजक।

Comments

Popular posts from this blog

नशा व कन्या भ्रूण हत्या पर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिन्दी पर राजनीति क्यों........