नशा व कन्या भ्रूण हत्या पर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रानियां। डीपी मेमोरियल स्कूल सादेवाला में नशे व कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एएसपी फैसल खान ने बतौर मुख्य अतिथि व रानियां से खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा और एनपीएस स्कूल नुहियांवाली के डायरेक्टर वकील गोदारा ने विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल रहे। इस दौरान बच्चों द्वारा नशे व गिरते लिंगानुपात पर पोस्टर, कन्या भ्रूण हत्या, नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को नशे व कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। एएसपी फैसल खान ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज में बढ़ते अपराध की मुख्य जड़ है। समाज से इसे खत्म करने के लिए हम सब एक परिवार की तरह संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि कन्या भ्रुण हत्या व गिरता लिंगानुपात एक बड़ी चिंता का विषय है। शिक्षा व आधुनिकता के दौर में भी कुछ लोग आज भी लड़कियों को बोझ समझते हैं लेकिन आज लड़कियां लडक़ों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस दौरान वशिष्ट अतिथि वकिल गोदारा ने बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहकर पूरी लग्र व कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अतिथि सदस्यों ने विद्यालय के होनहार छात्र लवीस, और विद्यालय प्राचार्य संजय डाल, प्रबंधक वर्षा मुंड, जसवंत मुंड सहित स्टाफ सदस्यों ने अतिथिगण को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मदन लाल, सरपंच शालू वर्मा, गोरव जोशी, सतीश कुमार, छगनलाल मुंड, रामप्रताप, फकीर चंद मलेठीया, सुभाष चंद्र, डॉ. मदन लाल व राजेद्र मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बाबा खाटू श्याम के जागरण में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हिन्दी पर राजनीति क्यों........